Chandra Grahan 2022: कब लगने वाला है चंद्र – ग्रहण 

Chandra Grahan 2022

2022 का आखिरी चंद्रग्रहण कब लगने वाला है। इसके क्या परिणाम और दुष्परिणाम होंगे। 

आज हम सब कुछ जानेंगे इस लेख में 

चंद्र ग्रहण हमेशा से पूर्णिमा के दिन लगता है यह चंद्र ग्रहण इस वर्ष का आखिरी चंद्रग्रहण होने वाला है जो की देव दीपावली 8 नवंबर  के दिन  लगने वाला है। इसी प्रकार इस बार का आखिरी सूर्य- ग्रहण भी दीपावली के अगले दिन अमावस्या को लगा था। 

8 नवंबर का चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होने वाला है जिसका सूतक काल 9 घंटे पहले लगेगा। यह चंद्र – ग्रहण भारत समेत अमेरिका , ऑस्ट्रेलिया, एशिया और पैसिफिक देशो में भी दिखने वाला है। 

Chandra Grahan 2022

भारत में चंद्र - ग्रहण कब शुरू होगा

  • चंद्र ग्रहण की तिथि: 08 नवंबर, दिन सोमवार 2022

  • चंद्रग्रहण का समय : शाम 05 बजकर 28 मिनट से 07 बजकर 26 मिनट तक

  • चंद्रोदय का समय- 08 नवंबर शाम 5 बजकर 28 मिनट पर

भारत देश के पूर्वतोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा एवं अन्य भागों में आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।

चंद्र - ग्रहण का सूतक काल कब शुरू होगा

चूंकि भारत में चंद्र ग्रहण देखने को मिल रहा है इसलिए इस बार चंद्र ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले सूतक काल लग जायेगा।  शास्त्रों में सूतक काल  को अशुभ बताया गया है इसलिए इस काल में शुभ कार्य जैसे धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा – पाठ करना वर्जित है। 8 नवम्बर को सूतक काल सुबह 6 बजकर 39 मिनट से शुरू हो जायेगा जो कि चंद्र – ग्रहण की समाप्ति साथ खत्म हो जायेगा। 

चंद्र ग्रहण में क्या करें और क्या न करें

चंद्र ग्रहण में क्या करना चाहिए 

  • चंद्र ग्रहण के समय पूजा पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान नहीं करना चाहिए 
  • चंद्र ग्रहण के समय न तो खाना पकाना चाहिए और न ही पहले के रखे हुए भोजन को ग्रहण करना चाहिए। 
  • चंद्र ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए खास तौर पर गर्भवती महिलाओँ को।

चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए

  • चंद्र ग्रहण पर अपने इष्ट देव का  नाम अवश्य लेना चाहिए 

  • अपने घर पर रखे हुए भोजन पदार्थ में चन्द्र ग्रहण शुरू होने से पहले तुलसी रख देनी चाहिए।

  • चंद्र ग्रहण की समाप्ति पर अगर हो सके तो स्वयं गंगा स्नान करना चाहिए नहीं तो गंगाजल से स्वयं पर और घर में छिड़काव करना चाहिए।      

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *