Ganesh Aarti ( गणेश आरती )

जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा ॥

एक दंत दयावंत,चार भुजा धारी ।
माथे सिंदूर सोहे,मूसे की सवारी ॥ (जय गणेश )

पान चढ़े फल चढ़े,और चढ़े मेवा ।
लड्डुअन का भोग लगे,संत करें सेवा ॥ ( जय गणेश )

अंधन को आंख देत,कोढ़िन को काया ।
बांझन को पुत्र देत,निर्धन को माया ॥ ( जय गणेश )

सूर श्याम शरण आए,सफल कीजे सेवा ।
माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा ॥ ( जय गणेश )

दीनन की लाज रखो,शंभु सुतकारी ।
कामना को पूर्ण करो,जाऊं बलिहारी ॥ ( जय गणेश )

1 thought on “Ganesh Aarti ( गणेश आरती )”

  1. Pingback: Shri Ganesh Chalisa - श्री गणेश चालीसा  - Sanatan Gyan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *